बांस की खेती से निकलता है खजाना 

बांस की खेती से निकलता है खजाना 

जैसे कि बांस की खेती(bamboo farming kaise aur kab kare ) को हरा सोना कहा जाता है, और आज के समय में किसान बांस की खेती करके बड़ी आसानी से लाखों की कमाई कर रहे हैं | और कुछ लोगों का तो यह मानना है कि अगर कम मेहनत में लखपति बनना है तो बांस की खेती करनी चाहिए, जैसे कि भारत में हर साल करीब 60 मिलियन करोड़ रुपये का बांस इंपोर्ट करता है तो अगर आप भी पीला सोना खरीदना चाहते हैं तो पहले हरे सोने की खेती करें| और अब तो सरकार भी समर्थन कर रही है |

  • बांस की खेती करने से पहले जान ले ये बातें
  • कैसे करें बांस की खेती
  • बांस के पौधे की रोपाई
  • कीटनाशक से बचाव करें
  • बांस की खपत
  • सरकार कर रही है किसानों की मदद
  • सालों तक चलती है बांस की खेती
  • कम मेहनत में करें अच्छी कमाई
  • बांस की खेती में लागत और मुनाफा

 

 

बांस की खेती करने से पहले जान ले ये बातें

खेती शुरू करने से पहले आपको बांस से जुड़ी बहुत सारी जानकारी होना आवश्यक है जैसे कि बांस की किस्मों की जानकारी लेनी होगी, इसके बाद आपको तय करना है कि कौन से बांस की खेती आपके लिए सही है, बाजार में किस तरह बेचना है |

इसी के साथ बांस के पौधों के लिए उपजाऊ मिट्टी होनी चाहिए | बांस की खेती को लिए रेतीली दोमट या दोमट मिट्टी फायदेमंद होती है | और बांस की कटाई कैसे होती है | अगर आप यह सभी आवश्यक जानकारी पहले से ही ले लें तो आपको आगे चल कर किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा |

कैसे करें बांस की खेती

bamboo farming

 

दूसरी फसलों की तरह बांस की खेती सीजन के हिसाब से नहीं की जाती | इसकी खेती में लगभग 4 साल लग जाते हैं. यानी कि 4 साल बाद बांस की कटाई होती है बांस के पौधे कुछ मीटर की दूरी पर लगाने होते हैं बांस की खेती में 3 साल में लगभग औसतन 240 रुपये  प्रति प्लांट की लागत होती है. तो यह खेती करने के लिए आपको लंबी टोड़ी जगह और बांस के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करके आप बांस की खेती कर सकते हैं

 

बांस के पौधे की रोपाई कैसे करते हैं

 

बांस के पौधों को धान की तरह रोपा जाती है बांस का रोपण 5×5 मीटर की दूरी पर रोपा जाता है जहां भी पौधा लगाना है उस जगह को बरसात से पहले 5×5 मीटर की दूरी पर 0.3 × 0.3 × 0.3 मीटर के गड्ढे बना लें. और उनमें तैयार प्रकंदों की रोपाई करनी चाहिए |

कौन से कीट बांस के लिए हानिकारक होते है

 

बहुत से कीड़े फसल को खा जाते हैं एेसे ही कुछ खतरनाक कीट जो बांस के लिए हानिकारक है | और आपको बांस की खेती में कुछ सावधानियां बरत कर फसल को कीट से दुर रखना है ताकि बांस की पैदावार अच्छी हो |

कुछ घातक कीट :

  • एफिडस
  • तराजू
  • Mealybugs
  • दीमक
  • बीटल कारों

 

 

 

आज बांस की कितनी खपत है

 

आज की दुनिया में बांस की खपत बढती ही जा रही है लोग बांस का उपयोग बहुत सी चीजों बनाने में कर रहे हैं जैसे कि बांस के फर्नीचर, सजावट का सामान, गिलास, लैंप, जैसी तमाम चीजें के लिए बांस की मांग गांव में ही नहीं बल्कि शहर में भी बहुत ज्यादा हो चुकी है. कई लोग बांस की चीजों का बिजनेस करके पैसे कमी रहें हैं इसी प्रकार बांस की खेती करने वाले को भरपूर मुनाफा होता है |

 

 

सरकार क्या मदद कर रही है किसानों की

bamboo farming

जैसे कि बांस की मांग बढ़ती जा रही है. बांस की कटाई में Forest Act नहीं लगता. इसी के साथ बांस की खेती करने वालों की सरकार भी अच्छी खासी सहायता कर रही है | जी हां केंद्र सरकार ने देश में बांस की पैदावार को बढ़ाने के लिए बैंमबू मिशन शुरू किया है जिसमें किसानों को बांस के प्रति पौधे पर 120 रुपये की सहायता सरकार द्वारा मिलेगी |

 

कितने सालों तक चलती है बांस की खेती

 

ये सच है कि एक बार बांस की उपज शुरू करके जिंदगी भर उसी फसल से करोड़ों की कमाई कर सकते हैं बांस की फसल तकरीबन 40 साल तक बांस देती रहती है यानी कि बस एक बार बांस की खेती पर पैसे लगाने की जरूरत पड़ती है फिर सारी जिंदगी कमाई ही कमाई होती है | और तो और अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं कर सकते तो बांस की खेती का प्लान बहुत अच्छा है जैसे कि बांस की खेती आपसे ज्यादा मेहनत नहीं मांगना ना ही ज्यादा रख रखाव की जरूरत होती है तो बैठे बैठे कमाई कर सकते हैं |

 

 

बांस की खेती में कितनी लागत और मुनाफा है

बांस की खपत के हिसाब से आप लाखों की कमाई आराम से कर सकते हैं | वैसे आमतौर पर लगभग 2500 पौधे आपको 4 साल में 3.5 लाख की कमाई दे देते हैं | और आपको बार बार बांस के पौधे लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और इसके साथ ही सरकार 120 रुपये प्रति पौधा सबसीडी के रूप में दे रही है | यह कमाई 40 साल तक जारी रहती है | बांस की खेती मतलब मेहनत कम और पैसा दोगुना |

नोट : बांस की खेती करना एक बहुत अच्छा आयडिया है, आप अच्छे पैसे कमी सकते हैं और इसकी एक खास बीत यह है कि अब बांस की खेती करना आसान भी हो गया है, तो आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं, मगर आपको बांस की खेती के सभी नियम मालुम होने चाहिए ताकि आगे चल कर आपको कोई परेशानी ना हों और आप लाभ कमा सकें |

 

 

 

 FAQ 

bamboo farming

 

बांस की खेती के साथ और कोई फसल भी उगा सकते हैं?

 

जैसे कि बांस के पौधे कुछ मीटर की दूरी पर लगते हैं तो बीच में खाली जगर में आप कोई भी फसल की खेती कर सकते हैं

सरकार क्या सहायता करती है बांस की खेती में ?

बढंती मांग को देखते हुए सरकार भी बांस की खेती को ब

बढ़ाना चाहते हैं सरकार ने बांस की खेती को वन संपदा से हटाकर सामान्य खेती का में शामिल कर दिया है और सबसीडी भी दे रही है

भारत में बांस की कितनी खेती होती है?

 

लगभग 13.96 मिलियन हेक्टेयर में भारत के लोग बांस की खेती करते हैं

बांस की खेती में कितनी कमाई कर सकते हैं?

हर 4 साल बाद बांस की खेती आपको 3.5 लाख का मुनाफा देती है

 

 क्या बांस कई प्रकार के होते हैं ?

 

जी हां बांस की अलग अलग प्रजाति होती है यह आप पर निर्भर करता है कि आप कौन से बांस की खेती करना चाहते हैं

क्या बांस की खेती में बार बार लागत होती है ?

 

नहीं ऐसा बिलकुल नहीं है बल्कि बांस की खेती एक बार करने के बाद आपको 40 साल तक कमाई देती रहेगी|

 

1 thought on “बांस की खेती से निकलता है खजाना ”

Leave a Comment