Shinzo Abe Shot: जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को भाषण के दौरान शख्स ने मारी गोली, हार्ट ने काम करना बंद किया

Shinzo Abe Shoot: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर आज जापान के एक शहर में हमला हुआ। हमलावर ने शिंजो आबे को तब गोली मारी जब वह एक कैंपेन के लिए भाषण दे रहे थे। गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ा है। पुलिस के द्वारा संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आने वाले रविवार को जापान में उच्च सदन का चुनाव होने वाला है। इसी चुनाव के मद्देनजर शिंजो आबे कैंपेनिंग कर रहे थे।
जापानी मीडिया के मुताबिक उनके ऊपर 2 गोलियां चलाई गई थी। गोली चलाने वाले शख्स की उम्र 41 साल है उसका नाम Yamagami Tetsuya है साथ ही साथ पुलिस के द्वारा उसके पास से बंदूक भी बरामद किया गया है।

सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्ति थे, शिंजो आबे

शिंजो आबे जपान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने स्वास्थ्य के चलते साल 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। कई देशों की शीर्ष नेता भी शिंजो अबे को जापान का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री मानते थे| एक निजी कैंपेनिंग के दौरान अमेरिका के पूर्व प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि शिंजो आबे सबसे महानतम नेता है।

भारत ने शिंजो आबे को पदम विभूषण से सम्मानित किया था |

Shinzo Abe Shoot

जब जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे थे। तब नरेंद्र मोदी के साथ उनकी दोस्ती के चर्चे काफी हुआ करते थे। कई मौकों पर पीएम नरेंद्र मोदी और सिंधु आप भी को एक दूसरे की तारीफ करते देखा गया था अभी पिछले साल भारत ने शिंजो आबे को पदम विभूषण से सम्मानित किया गया था |

शिंजो आबे की गोली लगने के बाद हार्ट ने काम करना बंद कर दिया है

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली लगने के बाद हार्ट ने काम करना बंद कर दिया है? फिलहाल अभी की हालत बहुत ही ज्यादा गंभीर है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले का कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि गोली लगने के बाद शिंजो के शरीर से काफी मात्रा में खून निकल रहा है, तथा गोली की आवाज सुनते ही वहां भगदड़ मच गई है

Leave a Comment