Daler Mehndi

Daler Mehndi :जानिए किस मामले में 19 साल बाद हुई दिलेर मेहंदी को सजा, कबूतर बाजी क्या है ?

Daler Megndi : बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर यह कार्यवाही 2003 में दर्ज हुए कबूतरबाजी के केस में हुई है| जिसमे दिलेर मेहंदी को 2018 में ही पटियाला के कोर्ट 2 साल की सजा मुकर्रर की थी।

जिसके बाद दिलेर मेहंदी के वकील ने सजा को रद्द करने की अपील की थी, लेकिन पटियाला की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने याचिका को रद्द ना कर की सजा को बरकरार रखा है तथा पंजाब पुलिस को तुरंत ही दिलेर मेहंदी को गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए हैं।

कबूतर बाजी क्या है? दिलेर मेहंदी को किस केस में गिरफ्तार किया गया है?

 

दिलेर मेहंदी को पंजाब में अवैध तरीकों से लोगों को विदेश भेजने के धंधे में गिरफ्तार किया गया है। कबूतरबाजी शब्द पंजाब में काफी चर्चित होता है, जिसका अर्थ होता है। अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने का धंधा और इस धंधे में दिलेर मेहंदी और उनके सहयोगी बखूबी शामिल थे।

दिलेर मेहंदी और उनकी टीम ने मिलकर लोगों से मोटी रकम वसूलते थे और उनको अपनी टीम का सदस्य बना करके गैर कानूनी ढंग से विदेश भेजते थे। इस मामले के मुख्य आरोपी दिलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह हैं।

दिलेर मेहंदी के भाई नहीं है, इस दुनिया में

Daler Mehndi

कबूतरबाजी मामले में मुख्य आरोपी रहे शमशेर सिंह अब इस दुनिया में नहीं है। हालांकि दोनों भाइयों को 16 मार्च 2018 में पटियाला कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी। अदालत ने उन लोगों को ₹2000 जुर्माना भरने को भी कहा था। इस मामले में तब दिलेर मेहंदी को बेल मिल गई थी और वह तुरंत जमानत पर बाहर आ गए।

लेकिन जमानत मिलने के बाद दिलेर मेहंदी ने अपने सजा के खिलाफ कोर्ट में अपील की थी। लेकिन गुरुवार को पटियाला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एचएस ग्रेवाल ने दिलेर मेहंदी की अपील को खारिज करते हुए उनकी सजा को बरकरार रखा है। फिलहाल दिलेर मेहंदी पटियाला जेल में है।

नवजोत सिंह सिद्धू उसी जेल में बंद हैं।

फिलहाल दिलेर मेहंदी को गिरफ्तार करके पटियाला के जेल में भेज दिया गया है।जिस जेल में दिलेर मेहंदी को रखा जाएगा उसी जेल में पहले से ही कांग्रेस के पूर्व नेता और प्रसिद्ध क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू बंद है। यह वही नवजोत सिंह सिद्धू है जो कपिल शर्मा शो में काफी ज्यादा देखे जाते थे।नवजोत सिंह सिद्धू इस जेल में 1 साल की सजा काट रहे हैं।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index