जैव-मंडल में पायी जाने वाली विविधताएं

जैवमंडल

 जिस प्राकृतिक स्थल में जीव जंतु तथा वनस्पतियों का समूह हो, वह स्थान जैव  मंडल कहलाता है l

FUNA :   जिस प्राकृतिक स्थल में केवल जीव जन्तुओ का समूह हो उसे FUNA कहते हैं l

FLORA :  जिस प्राकृतिक स्थल में केवल वनस्पतियों का संभव हो उसे FLORA कहते हैं l

 जैवमंडल (Bio sphere) मंडल जहां जीव जंतु और वनस्पतियां दोनों हो वह स्थान जैव मंडल कहलाता है l

जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र : जिस प्राकृतिक स्थल में विशेष जीव जंतु एवं वनस्पतियों की प्रजाति में संकट हो, या समाप्त हो रही हो, ऐसे क्षेत्र कानूनी तौर पर रिजर्व घोषित किए जाते है l

·     भारत में कुल 18 जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र है l

 

1.नीलगिरी तमिलनाडु,  केरल (1986)

2.नंदा देवी उत्तराखंड

3.नोकरेट मेघालय

4.मानस असम

5.सुंदरबन पश्चिम बंगाल

6.मन्नार की खाड़ी तमिल नाडु

7.ग्रेट निकोबार अंडमान

8.सिमलीपाल उड़ीसा

9.डिब्रूगढ़ असम

10.                   देहांग या दिवांग अरुणाचल प्रदेश

11.                   पंचमढ़ी मध्यप्रदेश

12.                   कंचनजंगा सिक्किम

13.                   अगस्त मलाई केरल

14.                   अचानकमार (अमरकंटक) मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़

15.                   कच्छ का रण गुजरात

16.                   कोल्ड डेजर्ट हिमाचल प्रदेश

17.                   शेषाचलम पहाड़िया आंध्र प्रदेश

18.                   पन्ना मध्य प्रदेश (2014)

नोट :- भारत का सबसे पहला जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र नीलगिरी तमिलनाडु और केरल में है जो कि 1986 में जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था l

और पन्ना (मध्य प्रदेश) सबसे आखरी का जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र अब तक का घोषित है,  जो कि 2014 में घोषित किया गया था l

 

जैव विविधता  (BIO- DIVERSITY)

 जिस प्राकृतिक स्थल में विभिन्न प्रजातियों के जीव जंतु एवं वनस्पतियों का समूह हो,  ऐसे क्षेत्र को जय विविधता कहते हैं l ऐसे क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के जीव जंतु पाए जाते हैं l

·     जैव विविधता शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम ईoo विल्सन ने 1986 में किया था l

 

·     जैव विविधता सर्वाधिक उष्ण एवं अlर्द जलवायु में पाई जाती है l

 

·     विश्व में सर्वाधिक जैव विविधता ‘ब्राजील’ में पाई जाती है l

 

·     सबसे कम जैव विविधता एवं शुष्क मरुस्थल में पाई जाती है l

 

 

·     भारत में सर्वाधिक जैव विविधता शांत घाटी केरल में पाई जाती है l


·     विश्व की कुल जैव  विविधता का सात से आठ प्रतिशत जैव विविधता भारत में पाई जाती है l

 

 संवेदनशील स्थल

(HOT- SPOT)

 

जय विविधता से परिपूर्ण स्थलों का विनाश मानव की आर्थिक क्रियाओं द्वारा किया जा रहा हो तो ऐसे स्थल को हॉटस्पॉट या संवेदनशील स्थल कहा जाता है l

·    

विश्व में कुल 38 हॉटस्पॉट स्थल है l

 

·     जिसमें से दो हॉटस्पॉट स्थल भारत में है :-

·     पश्चिमी घाट मानव द्वारा इंडस्ट्री लगाने के कारण पश्चिम घाट हॉटस्पॉट स्थल घोषित हो गया है l

1.     पूर्वी हिमालय झूमिंग कृषि (जिसे स्थानांतरण शील कृषि भी कहा जाता है),  की प्राचीन परंपरा के कारण पूर्वी हिमालय हॉटस्पॉट मैं आता है l

 

 

बायोम (BIOM)

 जैव मंडल एक व्यापक क्षेत्र होता है जबकि बायोम जलवायु,  तापमान,  वर्षा और स्थलाकृति के अनुसार विभाजित होता हैजैसे :-

·     मरुस्थलीय बायोम

·     टुंड्रा बायोम

·     टैगा बायोम

·     नदी बायोम या सागरीय  बायोम आदि l

 

 

पर्यावरण

 हमारे चारों ओर से घिरा हुआ आवरण पर्यावरण कहलाता है आर्टिकल 48A  में पर्यावरण का प्रावधान दिया गया है l 

पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के अनुसार इससे चार भागों में बांटा गया है l

·         वायुमंडल हमारे चारों ओर स्थित वायु जो आवरण बनाती है इसे हम वायुमंडल कहते हैं l

 

·         स्थलमंडल :   हमें जो अपने आसपास प्राकृतिक चीजें दिखती है उसे हम स्थल मंडल में शामिल करते हैं जैसे पेड़-पौधे जीव जंतु  आदि l

·         जलमंडल :  जल में रहने वाली चीजें चाहे वह प्राकृतिक वनस्पति हो,  या जीव-जंतु हो,  या जो भी चीजें जल में रहती हैं,  उन्हें  जल मंडल में माना जाता   है l

·         जैव मण्डल : मंडल धरती से लेकर आकाश तक जितने भी सूक्ष्म या बड़े जीव इस प्रकृति में मौजूद है उसे हम जैव मंडल में शामिल करते   हैं l

 

 

कुछ महत्वपूर्ण दिवस व अधिनियम 

·         विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून

·         विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस 26 नवंबर

·         राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम दिवस 2 दिसंबर 

·         विश्व वन्यजीव दिवस 5 मार्च 

·         विश्व जैव विविधता  दिवस 22 मई

·         विश्व जल दिवस 22 मार्च

·         पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल

·         विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल

·         वन संरक्षण अधिनियम 1980

·         वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972

·          जल संरक्षण एवं प्रदूषण अधिनियम 1974

·          वायु संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981

·          कीटनाशक प्रदूषण अधिनियम 1968

·          जैव विविधता संरक्षण अधिनियम 2002

 

 

 

 कुछ महत्वपूर्ण संधि व सम्मेलन

 

·          वियना समझौता 1985 वियना समझौता में ओजोन परत संरक्षण के लिए बात की गई l

·         मोंट्रियल प्रोटोकोल 1987 ओजोन परत संरक्षण संधि हुई थी l

·          स्टॉकहोम सम्मेलन 1972  इसी समय 5 जून को पर्यावरण दिवस घोषित हुआ

 

कुछ महत्वपूर्ण स्थल

·         पर्यावरण अनुसंधान संस्थान नागपुर

·         पर्यावरण शिक्षा केंद्र अहमदाबाद 

·         वन अनुसंधान संस्थान देहरादून 

·         वन्यजीव अनुसंधान संस्थान देहरादून

 

 

प्रसिद्धि प्राप्त भारतीय व्यक्ति

·         भारत में पारिस्थितिकी तंत्र के जन्मदाता डॉक्टर रामदेव मिश्रा

·         डॉल्फिन मैन ऑफ इंडिया रविंद्र कुमार सिन्हा

·         टाइगर मैन ऑफ इंडिया कैलाश सांखला

 



Leave a Comment