current affairs in hindi 18 august 2020

करेंट अफेयर्स ऑफ 18 अगस्त

1.अभी हाल ही में स्मृति ईरानी ने किस ऐप का उद्घाटन किया है।

a.सखी एप
b.आयुष कवच ऐप
c.मोती ऐप
d.इनमें से कोई नहीं
Answer – सखी ऐप
—अभी हाल ही में स्मृति ईरानी ने उत्कर्ष आंगनबाड़ी केंद्रों के तौर पर विकसित किए गए सखी एप का उद्घाटन       किया है। सखी ऐप के जरिए सभी उत्कर्ष आंगनबाड़ी केंद्रों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही साथ             बच्चों  के पढ़ने संबंधी सामग्री भी इस ऐप पर दिखाई जाएगी।

2.अभी हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर को eBikeGO का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

a.युवराज सिंह
b.महेंद्र सिंह धोनी
c.रोहित शर्मा
d.हरभजन सिंह
Answer – हरभजन सिंह
—ई-वाहन स्टार्टअप कंपनी eBikeGO ने भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

3.भारतीय रेलवे ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत कितने राज्यों में रोजगार का सृजन किया है।

a.6
b.4
c.10
d.12
Answer – 6
—भारतीय रेलवे ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत 6 राज्यों में 5 लाख से अधिक मानव दिवस रोजगार देने की घोषणा किया है। इसके तहत बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान उड़ीसा में रोजगार दिए जाएंगे।
गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत कोरोना महामारी के कारण घर लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। यह योजना 6 राज्यों के 116 जिलों में चलाई जा रही है।

4.अभी हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में धर्मार्थ शिक्षण संस्थान और अस्पतालों की संपत्ति पर कितने प्रतिशत कर पर छूट देने का ऐलान किया है।

a.40%
b.60%
c.50%
d.100%
Answer – 100%
—हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य में चल रहे धर्मार्थ शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों की संपत्तियों पर 100% छूट देने का ऐलान किया है। साथ ही साथ नगर निकायों के तहत आने वाले डोरा गांव निश्चित रिहायशी संपत्तियों के लिए कर पर 50% की छूट देने की घोषणा की है तथा धार्मिक स्थलों के लिए अप्रैल-जून की बिजली बिल समेत अन्य कई तरह के बिल पर छूट देने की घोषणा की है।

5.भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे लंबा घाट पुल का निर्माण कहां करने वाली है।

a.बिहार
b.मणिपुर
c.कर्नाटक
d.उत्तर प्रदेश
Answer – मणिपुर
—भारतीय रेलवे मणिपुर में इजरी नदी के पास 141 मीटर लंबे घाट पुल का निर्माण कर रही है यह दुनिया का सबसे लंबा घाट पुल होगा। इस घाट पुल के निर्माण में करीब 280 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

6.अभी हाल ही में किस देश ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया है

a.भूटान
b.बांग्लादेश
c.अफगानिस्तान
d.पाकिस्तान
Answer – बांग्लादेश
—अभी हाल ही में 15 अगस्त को बांग्लादेश में राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया है। इसी बिन बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति शेख मजीबुर रहमान की हत्या की गई थी।

7.हाल ही में किस कंपनी ने “गाय के घी की बिस्कुट” लांच करने की घोषणा की है।

a.पतंजलि
b.अमूल
c.मदर डेयरी
d.Parle
Answer – मदर डेयरी
—अभी हाल ही में मदर डेयरी ने गाय के घी से बने बिस्कुट लांच करने की घोषणा की है।

8.हाल ही में पारसी नववर्ष के रूप में मनाया जाने वाला “नवरोज” कब मनाया गया है।

a.12 अगस्त
b.13 अगस्त
c.16 अगस्त
d.अगस्त
Answer – 16 अगस्त
—ईरानी कैलेंडर की शुरुआत में मनाया जाने वाला पारसी नववर्ष” नवरोज “16 अगस्त को मनाया गया है। यह पारसी समुदाय के द्वारा ही मनाया जाता है।

9.अभी हाल ही में बायो फार्मा विश्लेषण केंद्र का उद्घाटन कहां किया गया है।

a.सूरत
b.मुंबई
c.बेंगलुरु
d.पुणे
Answer – पुणे
—अभी हाल ही में बायो फार्मा विश्लेषण केंद्र का उद्घाटन पुणे में किया गया है।

10.अभी हाल ही में किस बैंक ने सशस्त्र बलों के जवानों के लिए शौर्य KGC कार्ड लॉन्च किया है।

a.आईडीबीआई बैंक
b.ICICI Bank
c.HDFC Bank
d.पीएनबी बैंक
Answer – HDFC Bank
—एचडीएफसी बैंक ने सशस्त्र जवानों के लिए शौर्य KGC कार्ड लॉन्च किया है। इस कार्ड के जरिए जवान को आसानी से लोन मिल जाएगा।

11.अभी हाल ही में किसने  “फीट इंडिया यूथ क्लब” की पहल का शुभारंभ किया है।

a.राजनाथ सिंह
b.नरेंद्र मोदी
c.किरण रिजिजू
d.पीयूष गोयल
Answer – किरण रिजिजू
—खेल मंत्री किरण रिजिजू के द्वारा लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करने हेतु fit India youth club की पहल का शुभारंभ किया गया है।

12.अभी हाल ही में किसने ‘ वन सन ‘ ‘ वन वर्ल्ड ‘ ‘ वन ग्रिड ‘योजना की घोषणा की है।

a.रामनाथ कोविंद
b.राजनाथ सिंह
c.नरेंद्र मोदी
d.अमित शाह
Answer – नरेंद्र मोदी

13.अभी हाल ही में किस बैंक में ‘ डिजिटल अपनाए ‘ अभियान की शुरुआत की है।

a.ICICI Bank
b.एचडीएफसी बैंक
c.एसबीआई
d.पीएनबी
Answer – पीएनबी
Recent Posts