indian-predator-the-butcher-of-delhi

Indian Predator: The Butcher of Delhi- एक हत्यारे की कहानी जिसने दिल्ली में लोगों को मारकर शव के टुकड़े-टुकड़े कर देता था।

Indian Predator: The Butcher of Delhi – हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ दिल्ली’ रिलीज हुई है। यह एक क्राइम डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज है। रिलीज होने के बाद ही यह वेब सीरीज काफी सुर्खियां बटोर रही है। इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ दिल्ली’ दिल्ली में हुए अपराधों को उजागृत करती है।

यह वेब सीरीज दिल्ली में हुए एक केस पर आधारित है| जहां बिहार के रहने वाले एक अपराधी जिसने दिल्ली में कई लोगों की हत्या की थी। हालांकि बाद में इस कुख्यात सीरियल किलर को उम्र कैद की सजा दी गई। इस सीरियल किलर का नाम चंद्रकांत झा था।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई वेब सीरीज ‘इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ दिल्ली’ को आयशा सूद ने डायरेक्ट किया है। यह एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है।

क्या हैं, ‘इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ डेल्ही’ कि कहानी

indian-predator-the-butcher-of-delhi

जिसमें एक सीरियल किलर कि किसको 3 एपिसोड में दिखाया गया है।इस वेब सीरीज के बारे में बात करते हुए आयशा सूद ने कहा कि इस सीरीज को बनाने में काफी मेहनत और रिसर्च लगा।

निर्देशक आयशा सूद ने बताया कि कैसे एक सनकी किलर ने कई लोगों को बेरहमी से मार कर उनके शरीर के अंगों को कई टुकड़ों में काट देता था| तथा शहर के अलग-अलग हिस्सों में इसे फेंक देता था|

‘इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ डेल्ही’ के निर्देशन पर आयशा सूद ने  क्या कहा

निर्देशक आयशा सूद ने बताया कि क्योंकि यह हत्यारा दिल्ली में प्रवासी था। इसीलिए पुलिस को इसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को कई महीनों तक तो दिल्ली में हो रहे इन हत्याओं की जानकारी भी नहीं लगी।हालांकि बाद में काफी मशक्कत के बाद हत्यारे चंद्रकांत झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई।

आयशासूद ने बताया कि, ” यह सीरीज उनके पास वॉइस इंडिया टीम लेकर आए थे”। इस सीरीज की कहानी पढ़ने पर उनको काफी दिलचस्प लगी और उन्होंने इस केस पर एक डॉक्यूमेंट्री फ्रीज बनाने की सोची।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index